फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों के बाहर लगी कतार

सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों पर आस्था उमड़ पड़ी। पृथ्वीनाथ मंदिर में बारिश के बीच शिवभक्तों ने हर हर महादेव, जय महाकाल, ओम नम: शिवाय उद्घोष के साथ जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। भीम द्वारा स्थापित पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर के भव्य शिवलाट पर शिवभक्तों ने पुष्प, बेलपत्र, शमी, दुग्ध, गंगाजल आदि से जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर बारी-बारी से जलाभिषेक किया। महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखकर परिवार के दीर्घायु की कामना की। इसके अतिरिक्त दुखहरण नाथ मंदिर, बाबा बरखंडी नाथ शिव मंदिर व अन्य शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की कतार रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें