फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील करनैलगंज में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक शुक्ला, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। वहीं, सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें