फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें बाबा रामदेव

गोंडा। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि इस बार उन्हें आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि रामदेव स्वदेशी के नाम से शुरू हुए थे, लेकिन अब नकली उत्पादों तक पहुंच गए हैं। रघुकुल विद्यापीठ में मेधावी छात्र सम्मान समारोह के बाद बृजभूषण ने कहा कि देश में नकली घी के चलन को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं और उन्होंने इसके लिए रामदेव को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि रामदेव से कह दीजिएगा कि इस बार सिंदूर और टिकुली (बिंदी) और सलवार न पहनें। इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें और आर-पार की लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का आंदोलन करना जरूरी है, क्योंकि उनकी शुरुआत स्वदेशी के नाम पर हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें