फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुल से नदी में गिरकर बुजुर्ग की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के पसका बाजार निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता की शुक्रवार सुबह सरयू नदी में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से तलाश अभियान चलाया। बाद में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, पसका बाजार निवासी बनवारी गुप्ता ने सूचना दी कि उनके मामा राजेंद्र गुप्ता की रात में तबीयत खराब थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह टहलने के लिए पसका घाट की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि वह पुल पर बैठे थे, इसी दौरान नदी में गिर गए। सूचना मिलते ही चौकी पसका पुलिस मौके पर पहुंची और मछुआरों की सहायता से तलाश शुरू कराई। जल पुलिस और एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें