मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को अंडर ग्रांउड केबल में आई समस्या के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन के उजाले में भी अंधेरे में गोंडा मेडिकल कॉलेज के होने से ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों को काफी समस्या हुई। ओपीडी में मोबाइल से चिकित्सक व अन्य कर्मी काम करते नजर आए। गर्मी से वार्ड में भर्ती मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई है। यह हाल तब है जब मेडिकल कॉलेज की अपनी स्पेशल लाइन है।