गोंडा में कोतवाली देहात क्षेत्र के खरगूचांदपुर के वादीपुरवा निवासी राम किशुन सोमवार को कलेक्ट्रेट में पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने पिलर लगाकर उनका रास्ता बंद कर दिया है। इससे आने-जाने में समस्या पैदा हो गई है। पुलिस इस मामले में सुनवाई नहीं कर रही है। टंकी पर चढ़ने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें नीचे उतारा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।