फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda : मुर्शिदाबाद मामले पर बोले बृजभूषण- तुष्टिकरण की राजनीति से हो रही ऐसी घटनाएं

कैसरगंज के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर मीडिया से बात की। कहा कि बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है। समय-समय पर इसका रूप बदलता रहता है। यह केवल तुष्टिकरण की राजनीति है। वोट बैंक का सवाल है। आज केंद्रीय कानून को चुनौती देने का काम हो रहा है तो यह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है। बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति आज से नहीं आदि से है। उसी के बल पर एक तरीके से बसु का शासन रहा हो चाहे इनका शासन रहा हो। यह केवल तुष्टिकरण की राजनीति है। एक तरीके से जैसे अलगाववाद पर चलने की कोशिश हो रही है। यह उचित नहीं है क्योंकि इसका असर पूरे देश में पड़ेगा। देश की आजादी में हिंदू और मुस्लिम दोनों का योगदान के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा देखिए उस समय सब लोगों की एक ही भावना थी कि देश को आजादी मिले, लेकिन उसी समय देश के बंटवारे की भी बात चलने लगी थी। उसी बीच जिन्नाका एक प्रस्ताव आया था और उसी आधार पर देश का बंटवारा हुआ लेकिन वह फार्मूला फेल हो गया क्योंकि बंटवारा तो हुआ नुकसान हुआ। लोग मारे गए लेकिन उसका कोई समाधान निकला नहीं। जो लोग यह इस तरीके के बात कर रहे हैं वो गलत है। इसका रास्ता कोई निकलेगा नहीं। कहा कि इसलिए सब लोग मिल जुलकर रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें