फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में विदेश राज्यमंत्री बोले- ट्रंप समझ लें... अमेरिकी टैरिफ से भारत को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा

गोंडा में विकसित भारत जी-राम-जी जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह पहुंचे। उन्होंने विकसित भारत जी-रामजी योजना के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। आगे कहा कि अमेरिका को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि उसकी नीतियों या टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था को कोई बड़ा झटका लगेगा। आज पूरी दुनिया जान चुकी है कि भारत बेहद मजबूत स्थिति में है। किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। यदि कोई ऐसा देश है जिस पर वैश्विक स्तर पर भरोसा किया जाता है तो वह भारत है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर कब्जा करने की नीति नहीं अपनाई और न ही कभी आतंकी गतिविधियों में उसकी कोई भूमिका रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक वैश्विक नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उनकी नीतियों और नेतृत्व पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भरोसा करता है। रूस-भारत-चीन (आरआईसी) संगठन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पहले दुनिया में बड़े देशों का बाइपोलर सिस्टम था, लेकिन अब वैश्विक व्यवस्था मल्टीपोलर हो चुकी है। इसमें भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। इस दौरान मंत्री ने गोंडा मेडिकल कॉलेज और महिला अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। इसकी जानकारी चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव को दे दी गई है। सीटी स्कैन सुविधा, गंदगी सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में शीघ्र सुधार किया जाएगा। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि व्यक्ति जितना ऊंचे पद पर पहुंचता है, उसकी जिम्मेदारी उतनी ही बढ़ जाती है। जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पुराना नियम था कि केवल पैदल ही जाया जा सकता है, ऐसे में रथ ले जाना गलत था। उन्होंने आगे कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। कानून से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें