फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर वेंकटाचार्य क्लब में हुआ आयोजन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jan 2026 02:36 PM IST

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर गोंडा में शहर के वेंकटाचार्य क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, लखनऊ के माननीय अध्यक्ष बैजनाथ रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन,मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की प्रगति की धुरी है और प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि प्रदेश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है और आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें