फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी गोंडा के चंगेरी की प्रधान रंजना सिंह

नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में गोंडा जिले के परसपुर विकासखंड की चंगेरी ग्राम पंचायत की प्रधान रंजना सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए नवाचारी, उत्कृष्ट और महिला हितैषी कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि रंजना सिंह को इससे पहले वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके नेतृत्व में चंगेरी ग्राम पंचायत ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। चंगेरी ग्राम पंचायत को महिला हितैषी पंचायत के रूप में पहचान मिली है। मिशन शक्ति-5 के तहत यहां महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों के माध्यम से कई नवाचार किए गए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए हैं। पंचायत ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाओं में भी सक्रिय सहभागिता निभाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें