फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सड़क किनारे मिला वृद्धा का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 01:57 PM IST

यूपी के गोंडा में सोमवार को वृद्धा का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना करनैलगंज थाना क्षेत्र के नचनी बजरंग नगर की है। यहां की निवासी रामप्यारी (65) की मौत हुई है। बताया गया कि सोमवार की तड़के करीब 3:30 बजे रामप्यारी शौच के लिए करनैलगंज–परसपुर मार्ग की ओर गई थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वह सड़क किनारे पड़ी मिलीं। घरवाले आनन-फानन उन्हें लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मृतका के पुत्र सदानंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी मां की नाक से सोने का आभूषण (सुराही) गायब है। उनकी हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें