फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में समाधान दिवस में डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

गोंडा में सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी देवीपाटन मंडल अशोक कुमार शुक्ला ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान कौड़िया निवासी अंकित शुक्ला ने आर्यनगर चौराहे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि चौराहे पर यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस पर डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें