फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों के लिए मददगार बने सामाजिक संगठन, मुफ्त भोजन व ठहरने की व्यवस्था

Bhupendra Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 03:14 PM IST

गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले में आने वाले हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सामाजिक संगठन आगे आए हैं। परीक्षा के दौरान बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। सामाजिक संगठन इंकलाब फाउंडेशन की ओर से अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं गोंडा रसोई द्वारा परीक्षार्थियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को गर्मी और अपरिचित शहर में रहने-खाने की समस्या का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है, जिसमें 15 परीक्षा केंद्रों पर 36 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में आने वाले परीक्षार्थियों को देखते हुए सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्य को प्राथमिकता दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें