फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मनाई गई आंबेडकर जयंती, नीले गमछे का रहा क्रेज

गोंडा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आंबेडकर जयंती के मौके पर बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। सबसे अधिक आकर्षण नीले गमछे को लेकर रहा, जिसे लोग आंबेडकर के प्रति सम्मान और पहचान के प्रतीक के रूप में धारण करते नजर आए। गमछों की कीमत 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक रही, और पूरे दिन इसकी अच्छी बिक्री होती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें