गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को मनकापुर स्थित आरपी आदर्श इंटर कॉलेज में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न विकासखंडों व नगरीय निकायों से पंजीकृत 285 जोड़ों में से 231 जोड़ों का विवाह पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इनमें से 28 जोड़ों का निकाह इस्लामिक पद्धति से मौलाना साहिब-ए-आलम ने सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन तथा सांसद/केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि मौजूद रहे।