फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में एसडीएम और विधायक ने त्रिमुहानी घाट की व्यवस्था का लिया जायजा

गोंडा में मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर भगवान वाराह की जन्मस्थली सूकरखेत पसका स्थित सरयू के त्रिमुहानी घाट पर चल रहे माहभर के कल्पवास को लेकर शुक्रवार को करनैलगंज विधायक अजय सिंह तथा उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण किया। विधायक अजय सिंह ने घाट परिसर में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और अलाव जैसे जरूरी प्रबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि कल्पवासियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने बताया कि पुल के नीचे जमी मिट्टी और लोहे का पीपा हटाया जाएगा। घाट और मेला परिसर में अस्थायी शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अलाव के लिए लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें