गोंडा में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैशाली, गोरखधाम व कुशीनगर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। पांच किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है। जिले का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।