फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में अधिवक्ता पुत्र की मौत पर कायस्थ व अधिवक्ता समाज में आक्रोश

गोंडा में गायत्रीपुरम निवासी अभिषेक श्रीवास्तव की आत्महत्या के मामले में विभिन्न संगठन सवाल खड़े कर रहे हैं। कायस्थ समाज व अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एएसपी राधेश्याम राय को देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव के होनहार एवं शिक्षित इकलौते बेटे अभिषेक श्रीवास्तव का आत्महत्या करना कायस्थ समाज व अधिवक्ता समाज की बड़ी क्षति है। पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। ताकि, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले सभी बिंदु सामने आ जाएं। इस अवसर पर चित्रांश कल्याण परिषद के संतोष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद प्रकाश पांडेय, अजीत श्रीवास्तव, उमाशंकर श्रीवास्तव, राम लक्ष्मण तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अंजनी नंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें