फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में अभियान शुरू... 19 लाख बच्चों को खिलाई जानी है एल्बेंडाजोल की गोली

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 01:28 PM IST

गोंडा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सोमवार को जिलेभर में अभियान चलाकर 19 लाख 43 हजार बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का अभियान शुरू किया गया। श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज रेलवे कालोनी में डीएम नेहा शर्मा व सीएमओ डा रश्मि वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि एक साल से 19 साल तक के 19 लाख 43 हजार लोगों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने के लिए 4,746 टीम लगाई गई है। एक व दो साल के बच्चों को आधी गोली दी जाएगी। जबकि दो से 19 साल तक आयु वालों को एक गोली दवा खिलाई जाती है। दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाएगी। यदि कोई बच्चा बीमार है तो उसे भी यह दवा नहीं दी जाएगी। अभियान में छूटे बच्चों को 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें