फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान- 72 घंटे में दर्ज कराएं शिकायत

शनिवार की सुबह हुई बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह रास्तों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं, जिले में बेमौसम बारिश के कारण गेहूं, मसूर व सरसों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसलें गिर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि यदि उनकी गेहूं, मसूर एवं सरसों की फसल को क्षति हुई है और उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है, तो वे शीघ्र इसकी सूचना दें। किसानों को निर्देशित किया गया है कि फसल नुकसान होने की स्थिति में बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराएं। यदि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है, तो किसान बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, संबंधित बैंक शाखा या जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक कार्यालय गोंडा में लिखित सूचना दे सकते हैं। सूचना देते समय किसानों को अपनी खतौनी, बैंक पासबुक और आधार कार्ड साथ में प्रस्तुत करना होगा, ताकि नियमानुसार जांच कर प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें