फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: बिजली न मिलने पर हाईवे पर उतरे लोग, जाम

गोंडा: नगर कोतवाली क्षेत्र में झंझरी ब्लॉक तिराहे के पास बृहस्पतिवार शाम बिजली न मिलने से नाराज शांतिपुरम के सैकड़ों लोग गोंडा-अयोध्या हाईवे पर उतर आए। लोगों ने सड़क किनारे पड़ा टूटा विद्युत पोल सड़क के बीच रखकर प्रदर्शन किया। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझाया। बिजली अधिकारियों से वार्ता के बाद जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन मिलने पर रात करीब आठ बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, विद्युत पोल टूटने से इलाके की बिजली गुल थी, जिससे पानी की भी समस्या हो रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें