फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलाने की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, VIDEO

अभिनव कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 06:12 PM IST

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह प्रेमी से मिलाने की मांग को लेकर एक युवती जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष राजनरायन ने बताया कि युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। कुछ समय पहले दोनों घर से चले गए थे, लेकिन बाद में युवती अपने परिजनों के साथ वापस लौट आई। उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन जुलाई को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। युवती ने आरोप लगाया था कि वह करीब दो माह तक युवक के साथ पत्नी के रूप में रही, लेकिन युवक के परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया और अब उसे युवक से मिलने नहीं दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद युवक के घर छोड़कर कहीं चले जाने की जानकारी मिली। सोमवार को युवती कथित रूप

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें