फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम; VIDEO

अभिनव कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 06:10 PM IST

गाजीपुर। द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या जान्हवी पाटिल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर और साहसी बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अपराजिता का शाब्दिक अर्थ है जिसे पराजित न किया जा सके। अमर उजाला फाउंडेशन का यह कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें समाज में बिना डरे आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इसके बाद मुख्य प्रशिक्षक सुशील कुमार गुप्ता ने छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किस तरह वे कठिन परिस्थितियों में ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट्स की तकनीकों का उपयोग करके स्वयं की सुरक्षा कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक रूप से फिट रहने और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक की लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मरक्षा के हुनर सीखे। संचालन डॉ. शरद वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें प्रमुख रूप से प्रियंका दीक्षित, सुमित्रा, सुमन और ममता उपाध्याय आदि शामिल रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें