गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर की छत से सटे नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान राजाराम कुमार (25) पुत्र रामअवध राम के रूप में हुई है। परिजनों ने जब सुबह नायलॉन की रस्सी के सहारे शव को लटकते देखा, तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।