फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, गाजीपुर के 26 थानों पर गूंजा राष्ट्रगीत; VIDEO

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के पर शुक्रवार को जनपद के 26 थानों और शाखाओं में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय आयोजन देखा और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर जिले के थाना बिरनो, रामपुर माँझा, जमानिया, सादात, बरेसर, सुहवल, करीमुद्दीनपुर, मरदह, मुहम्मदाबाद और शादियाबाद सहित सभी पुलिस थानों में उत्साह का माहौल रहा। थानों में तैनात अधिकारी और पुलिस कर्मी राष्ट्रगीत के गायन के साथ तिरंगा लहराते नजर आए, जबकि कुछ स्थानों पर स्कूल के बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि ‘वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। उधर, थानों पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति उसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे, जिसकी प्रेरणा वंदे मातरम् के भाव से मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें