फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के नरवर ग्रामसभा पहुंचे यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, करंट से दिवंगत हुए लोगों के परिवार से मिले

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 22 May 2025 05:54 PM IST

बीती 21 मई को ग्रामसभा नरवर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई और कई अन्य लोग के गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना के बाद यूपी के मंत्री ओप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवारों का दर्द बांटा और कहा कि अत्यंत पीड़ादायक घटना घटित हुई। इन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही आज मैं स्वयं पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचा और इस अपार दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इन्होंने कहा कि परिजनों की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित हो और पीड़ित परिवारों को राहत व सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बोले मैं इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें