फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने प्रचार वैन में पीछे से मारी टक्कर, हादसे में चार को आई मामूली चोटें; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 08:59 PM IST

गाजीपुर के रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली कट के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर ट्रक ने प्रचार वैन में पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर से वैन फोरलेन के किनारे पलट कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई है। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। थाना प्रभारी मोतीलाल ने बताया कि सैदपुर की तरफ से एक कंपनी की प्रचार के लिए वैन में सवार चार लोग वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन के किनारे दीवारों पर विज्ञापन के लिए पेंट करते हुआ आ रहे थे। देवकली कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनके वैन को टक्कर मार दी। साथ ही चालक मौके से ट्रक लेकर निकल गया। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। साथ ही वैन के फोरलेन के किनारे पलटने से उसमें रखा सारा पेंट सड़क पर बिखर गया। वैन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद भी उसमें सवार चार लोगों के मामूली चोटें आई है। हादसे के दौरान घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने वैन के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी के तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें