गाजीपुर जिले के सदर, मनिहारी और देवकली ब्लाॅक के 11 गांवों के 43 दिव्यांगों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार को पहले दिन डॉक्टरों ने 17 दिव्यांग बच्चों ने जांच हुई। इसमें देवकाली के आठ, मनिहारी के चार और सुभाकरपुर के पांच बच्चों का ईसीजी एवं पैथोलॉजी जांच करते हुए दवाएं दी गई। दिन मं तीन बजे एंबुलेंस पहुंची और तीमारदारों के साथ बच्चों को लेकर गोराबाजार स्थित ट्रामा सेंटर आई। साथ ही अन्य जांच के लिए चार बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर, जिलाधिकारी अविनाश कुमार अधिकारियों से पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। वहीं, तीमारदार रमिता व गायत्री ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया, उनके चेहरे पर सकून व संतुष्टि के भाव साफ दिख रहे थे।