फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन में गुहार लगाने गोरखपुर रवाना हुआ सर्व समाज विकास मंच, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 10:42 PM IST

जखनियां रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय एक भावुक और जागरूक दृश्य देखने को मिला, जब सर्व समाज विकास मंच दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम अपने दर्जनों दिव्यांग साथियों के साथ बैनर–पोस्टर लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में अपनी पीड़ा और अधिकारों की आवाज उठाने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने आरोप लगाया कि कंबल वितरण के दौरान आजमगढ़ के मेहनगर और गाजीपुर के सैदपुर के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिव्यांगों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान न केवल दिव्यांगों की उपेक्षा की गई, बल्कि उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया, जिससे दिव्यांग समाज आहत और क्षुब्ध है। कमलेश राम ने स्पष्ट कहा कि दिव्यांगजन किसी की दया नहीं, बल्कि सम्मान और अपने अधिकार चाहते हैं। इसी उद्देश्य से वे सभी गोरखपुर स्थित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे और न्याय की मांग करेंगे। इस मौके पर कलावती देवी, सुरेंद्र कुमार सहित दर्जनों दिव्यांगजन मौजूद रहे। सभी के चेहरों पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष और सम्मान की उम्मीद साफ झलक रही थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें