फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर शहर के घाटों की जांच, संदिग्ध सामानों की तलाशी; VIDEO

डाला छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को शहर के प्रमुख घाटों पर पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने ददरी, नवापुरा, कलेक्टर और सिकंदरपुर सहित शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि निरीक्षण दल ने घाटों पर मौजूद बैग, झोले और संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली तथा वहां मौजूद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। टीम ने घाटों की बैरिकेडिंग, रोशनी, साफ-सफाई और जलस्तर की स्थिति की भी जांच की। बताया कि संबंधितों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छठ पर्व के दौरान घाटों पर पुलिस बल, गोताखोर और स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें