श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोजवाल सभा (भुर्जी) उत्थान समिति जौनपुर के 9वें वार्षिकोत्सव, होली मिलन एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन वाजिदपुर में किया गया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कोई भी समाज तभी सफलता प्राप्त करता है जब वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि डा. राजेन्द्र प्रसाद भोजवाल असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान तिलकधारी महाविद्यालय भी रहे।