गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में कासिमाबाद-मऊ रोड स्थित टोडार तिराहे के पास सोमवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें शातिर अपराधी बादल यादव गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किया है।