मिलेटस को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय मिलेटस महोत्सव और रोड शो का आयोजन पीजी कॉलेज में किया गया। बाइक सवार कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होकर मिलेटस के गुणों के बारे में लोगों को बताया गया। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि श्री अन्न में पोषक तत्वों का भंडार होता है। फाइबर व खनिज अधिक मात्रा में होते हैं।