शहर कोतवाली के चौकिया पोखरे के पास स्थित एक मकान से पुलिस ने सोमवार की रात करीब 28 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक लोहे का चापड़, दो लोहे का चाकू, एक लोहे की कुल्हाड़ी, मांस काटने के लिए लकड़ी का गुटका, चार लोहे का बाॅट, एक तराजू और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।