गाजीपुर शहर के नवीन स्टेडियम में दो दिवसीय 71वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगता में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब देवकली विकास खंड ने प्राप्त किया। वहीं मरदह दूसरे व मनिहारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।