अशोक क्लब की ओर से रविवार को लटिया में 29वां लटिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां सुबह से शाम तक दस हजार से अधिक लोग पहुंचे। कोरिया से आए जुंगतो सोसायटी के संस्थापक व मुख्य अतिथि धम्म गुरु भंते पोम्नयून सुनीम ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेशों ने दुनिया को शांति, सद्भाव और एकता का मार्ग दिखाया है।