वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर रेवसा गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में घायल एक और महिला तीर्थयात्री की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वहीं, तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से आरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि शेष 10 घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, नंदगंज पुलिस ने देर रात आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसने घटना की पूरी सच्चाई बताई।