बिरनो थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर स्थित डाड़ी टोल प्लाजा पर कार सवार यात्रियों और टोल कर्मियों के बीच मंगलवार की जमकर मारपीट हुई। बुधवार को टोल कर्मी की तहरीर पर पुलिस 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है। मऊ के तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन सवार युवकों ने टोल प्लाजा पर पहुंचते ही खुद को क्राइम ब्रांच का होने का बताकर बैरिकेडिंग हटाने को कहने लगे। इस पर टोल कर्मी ने आई कार्ड दिखाने को कहा तो कार सवार आग बबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। साथ ही टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद गाड़ी से रौंदते हुए फरार हो गया।