मुख्यमंत्री की जनसुनवाई पोर्टल पर डाली गई समस्याओं का घर बैठे अधिकारी और कर्मचारी कैसे निस्तारण कर देते हैं। इसकी बानगी जिला अधिकारी कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय से महज कुछ मीटर की दूरी पर देखी जा सकती है। यहां पर एक गड्ढे को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा खोद दिया गया है, फिर जब उसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई तो पोर्टल पर उसका निस्तारण भी दिखा दिया गया, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी वह गड्ढा जैसे के तैसे मौजूद है। इसे लेकर नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।