उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गाज़ीपुर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में आज शनिवार को 3 सदस्यीय कोऑर्डिनेटरों की टीम के नेतृत्व में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।मुख्य अतिथि जिला कॉर्डिनेटर देवेंद्र सिंह रहे। ब्लॉक, नगर, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।