फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 03:14 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा था। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीव विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक सोच और नई तकनीक के माध्यम से देश को नई दिशा दी। आज डिजिटल भारत की जो परिकल्पना दिखाई देती है, उसकी मजबूत नींव उन्होंने ही रखी थी। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने युवाओं, किसानों और गरीबों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कडेंय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व सरल और प्रगतिशील सोच का प्रतीक था। विज्ञान, संचार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम में जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, शबाना बेगम, देवेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर आर्य, बृजेश कुमार गौतम, महेंद्र कुशवाहा, अरविंद कुमार मौर्य, कामता सिंह, मुस्ताक अली, अखिलेश कुमार यादव, साहिल अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें