फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवध निवारण अधिनियम में फरार चल रहे दो गौ-तस्कर गिरफ्तार; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 03:14 PM IST

गाजीपुर के भांवरकोल थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे दो वांछित गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पखनपुरा गांव से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह और उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना भांवरकोल पर दर्ज गोवध निवारण अधिनियम से प्राथिमिकी में संबंधित दो वांछित आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम पखनपुरा से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी नसीम खान उर्फ भोला (35) तथा दिलशाद उर्फ सिक्कु कुरैशी (49) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश की जा रही थी। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह समेत थाना भांवरकोल की पुलिस टीम शामिल रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें