आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में द बर्निंग ट्रेन बनी साबरमती एक्सप्रेस (गोधरा काण्ड) की सत्य घटना पर आधारित पत्रकारिता प्रमुख द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को नगर के एक सिनेमा हॉल में दोपहर 12 से 3 बजे के शो को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों ने देखा । राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने फिल्म देख कर बाहर कहा कि सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को लोगों को अवश्य देखना चाहिए, ताकि लोगों को देश की घटनाओं तथा समाज मे क्या घट रहा है उसकी सही जानकारी पता चल सके।