बीएचएमएस इंटर्न के मानदेय में वृद्धि को लेकर इंटर्न और छात्रों ने शनिवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सालय की ओपीडी में ताला बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान छात्र व इंटर्न हाथों में पोस्ट व बैनर लेकर नारेबाजी भी की। हड़ताल की वजह से सभी चिकित्सकीय कार्य ठप होने से ओपीडी में पहुंचने वाले विभिन्न रोगों के करीब 250 से अधिक मरीजों को बिना इलाज ही वापस जाना पड़ा।