फिरोजाबाद में परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सोमवार को सड़क पर उतरकर हजारों शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल से निकलकर शिक्षकों ने दबरई पर पैदल मार्च निकालकर बीएसए कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था वापस लेने की मांग की है। जिला मुख्यालय पर भी ज्ञापन सौंपा गया। वहीं संकुल शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है।