फिरोजाबाद के साधन सहकारी समिति नंदपुर हाथवंत पर डीएपी खाद लेने के लिए क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ी। किसान आलू की बुवाई के लिए डीएपी लेने के लिए सुबह से ही लाइन में लगे नजर आए। भीड़ को संभालने के लिए यहां पुलिस बुलानी पड़ गई।