फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से 18 फीट नीचे गिरा मजदूर, पैर टूटा

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम के दौरान मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह जैन मंदिर के सामने स्टेज पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक पैर फिसलने से करीब 18 फीट नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसे में उसका बायां पैर टूट गया, जबकि सिर और सीने में भी चोटें आई हैं। घायल को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य के दौरान पहले भी हादसे होने से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीएल जैन महाविद्यालय से एसपी सिटी कार्यालय तक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर रूद्रपुर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के गांव सीखपुर निवासी प्रदीप राय (40) अपने बड़े बेटे रोहित राय और साले रवि के साथ निर्माण कार्य में लगा हुआ है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह जैन मंदिर के सामने स्टेजिंग पर खड़े होकर प्लेट निकालने के लिए गाटर खींच रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 18 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। मजदूर को नीचे गिरता देख मौके पर काम कर रहे अन्य श्रमिक दौड़कर पहुंचे। हादसे में प्रदीप का बायां पैर टूट गया, जबकि सिर और सीने में भी चोटें आईं। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें