फिरोजाबाद नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया। बीजेपी की युवा प्रत्याशी नूतन राठौर ने यहां से जीत हासिल की। नूतन राठौर को कुल 98,932 वोट मिले। नूतन ने एआईएमआईएम की मशरूर फातिमा को हराया जबकि तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी की पायल राठौर रहीं।