फतेहपुर जिले में अतिक्रमण की जद में आ रही ललौली कस्बे स्थित नूरी जामा मस्जिद के एक हिस्से को जिला प्रशासन ने गिरा दिया था। आज तीसरे दिन स्थिति सामान्य रही। सदर बाजार में दुकानें खुली रहीऔर दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पीएसी और पुलिस बल हटा लिया गया है। हालांकि, ललौली थाने की पुलिस गाड़ी से कस्बे में गश्त करके सुबह लौट गई है।