फतेहपुर में शादी और नौकरी का झांसा देकर एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पहले तो उसे नौकरी के नामपर मुंबई बुलाया गया जहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं इसके बाद पीड़ित को बेचने की भी कोशिश की गई।